
शिवपुरी। शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन पर सुभाषपुरा थाने के कलोथरा फाटक पर एक कार आज अलसुबह ट्रक में पीछे जा घुसी। जिसमें धौलपुर और आगरा निवासी युवकों में से 2 की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत और पायलेट हाकिम सिंह ने अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा तब हुआ जब आगरा से मुम्बई घूमने गए युवक उज्जैन से वापिस लौटकर आगरा जा रहे थे। इसी दौरान आज सुबह 5.30 बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। ट्रक मौके पर नही रुका और भाग निकला लेकिन कार चला रहे राजा खान और जावेद खान निवासी पटपरे धौलपुर की मौत हो गई।
जबकि शराफत अली निवासी आगरा और बल्लू पठान निवासी पटपरे धौलपुर घायल हो गए। इनके पास मिले 66 हजार 500, 3 मोबाइल, 1 चेन, 2 पर्स को 108 के जितेंद्र और हाकिम ने सुभाषपुरा के एएसआई राधाकृष्ण सगर के पास जमा करा दिए हैं।






Be First to Comment