Press "Enter" to skip to content

छतरपुर में कोरोना संक्रमित मरीज से शिवपुरी के 2 व्यक्ति रहे संपर्क में, कलेक्टर ने दी सूचना | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर आ रही हैं कि छतरपुर में कोरोना संक्रमित मरीज से शिवपुरी जिले के 2 व्यक्ति संपर्क में रहे हैं। छतरपुर कलेक्टर ने शिवपुरी कलेक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी हैं। 
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले में मिला कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में शिवपुरी जिले के दो व्यक्ति भी रहे हैं। ग्वालियर से आए कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति 12 व 13 मार्च को होटल लॉ-कैपिटल छतरपुर में रुका था। 
उसके संपर्क में शिवपुरी जिले का दिनेश जाटव निवासी चंदेरी रोड रेडी हिम्मतपुर तहसील खनियाधाना और अरविंद जाटव निवासी वीरपुर पोस्ट लभेड़ा थाना पिछोर भी संपर्क में रहे। वहीं एक व्यक्ति ग्वालियर व सतना जिले से एक-एक व्यक्ति भी संपर्क में रहा। छतरपुर कलेक्टर ने शिवपुरी कलेक्टर को इस बारे में पत्र जारी कर सूचना जारी की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!