Press "Enter" to skip to content

गुटखा किंग चौरसिया ने एक साल में किया 2 हजार करोड़ कर गुटखा उत्पादन, सरकार को लगाया करोड़ का चूना | Bhopal News

भोपाल। गुटखा किंग चौरसिया ने गोविंदपुरा िस्थत अपने फैक्ट्रियों में एक साल में 2 हजार करोड़ का गुटखा उत्पादन किया और सरकार को करोड़ रुपए की चपत लगा दी। मामले को लेकर वाणिज्य विभाग जांच कर रहा है। जहां वाणिज्य विभाग द्वारा चौरसिया के फैक्ट्रियों के बिजली की डिटेल मांगी तो 1 साल में 5 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली की खपत हुई जिसका बिल जमा भी करवाया है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि सारी मशीनें पूरे 24 घंटे चली हों। बिजली कंपनी हर मशीन के लोड की डिटेल भी विभाग को देने जा रही है। तब विभाग जांच का दायरा बढ़ा सकता है। आशंका है कि फैक्ट्रियों में हर साल करीब 2000 करोड़ रुपए का उत्पादन हुआ है। तब इन पर करीब 88% टैक्स लगता है।
150 से अधिक सप्लायर को भेजे गए नोटिस
वाधवानी के यहां पड़े सेंट्रल जीएसटी इंटलीजेंस के छापे में 500 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी सामने आने के बाद से ही वाणिज्यिक कर विभाग चौरसिया के मामले में नए सिरे से जांच करने में जुट गया है। उसने अब तक पूरे देश में 150 से अधिक सप्लायर का पता लगाया है। इन सभी को समन देकर भोपाल ऑफिस आने को कहा गया है। भोपाल और इससे लगे क्षेत्रों के करीब 50 लोगों से विभाग पूछताछ कर चुका है। शेष 100 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण भोपाल आने में अपनी असमर्थता जताई थी। इस कारण उन्हें ईमेल का एक प्रोफार्मा भेजकर सवालों के जवाब आॅनलाइन मंगाए गए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!