Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में युवा मोर्चा की बाइक रैली 2 मार्च को -baiard, news

बैराड़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अनेक कार्यक्रम सभी मोर्चों द्वारा कराए जा रहे हैं, जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के निर्देशन में 2 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन जिले के सभी मंडलों में किया जा रहा है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल ने बताया की बैराड़ मंडल में भी बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्त भाजपा और सभी मोर्चों का विशेष योगदान रहेगा और बैराड़ मंडल के सभी गांवों में बाइक रैली को ले जाएगी। जिसमें समस्त मंडल में युवा मोर्चा एवं समस्त मोर्चों के सहयोग से इस रैली को सफल बनाएंगे और प्रत्येक गाँव में भाजपा की समस्त योजनाओं से सभी को अवगत कराएंगे और सभी को भाजपा के लिए वोट देने के लिए सभी को प्रेरित करेंगे। इस बाइक रैली में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!