Press "Enter" to skip to content

2 अप्रैल रामनवमीं पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां शुरू

शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं समस्त समाज द्वारा रामनवमीं पर शोभायात्रा निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और घर घर पहुंचकर संगठन के लोग शोभायात्रा में शामिल होने की शहरवासियों से अपील कर रहे हैं। जिला संयोजक अखिल प्रताप एवं जिला मंत्री विनोद पूरी मीडिया प्रभारी सुनील रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में विभिन्न बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने पर विचार विमर्श किए गए। इस वर्ष 02 अप्रैल को शोभायात्रा में झांकियां निकालने के साथ-साथ अखाड़े शोभायात्रा के निर्णय लिए हैं। भगवान राम की 12 फीट ऊंची प्रतिमा शोभायात्रा के साथ चलेगी। यात्रा गांधी पार्क मैदान से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकलेगी। इस दौरान जगह.जगह शोभायात्रा का स्वागत भंडारे आयोजित होंगे। जगह जगह यात्रा का स्वागत भी किया जायेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!