Press "Enter" to skip to content

Untitled Post

शिवपुरी।
महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के समस्त छात्र 3 अगस्त को शासकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपस्थित होकर एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में भाग
ले सकते हैं।  एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना ए कोर एवं ले.
गुलाब सिंह जाटव बी प्लाटून ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक प्रथम
वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र ही एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया में भाग ले
सकेंगे तथा एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होने
के साथ-साथ महाविद्यालय का नियमित छात्र होना जरूरी है। वहीं छात्र को
विकलांग या दृष्टि बाधित नहीं होना चाहिए जो छात्र प्रवेश में भाग लेंगे
उन्हें परेड में नियमित रूप से उपस्थित होना आवश्यक होगा एवं प्रवेश के लिए
छात्रों को दो पासपोर्ट के फोटो लाना अनिवार्य है। प्रवेश हेतु अधिक
जानकारी के लिए छात्र एनसीसी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।  
फोटो 2 शिव 4
शिवपुरी।
महिला एवं बच्चों को प्रेरित करने के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा
जिले की समस्त आंगनबाडिय़ों में 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा  रहे हैं
जिसमें प्रथम दिन 31 जुलाई  को रैली के साथ उक्त कार्यक्रमों का आगाज किया
गया। वहीं दूसरे दिन 1 अगस्त को आंगनबाडिय़ों में गोद भराई का कार्यक्रम
किया गया। जहां शहर की विभिन्न आंगनबाडिय़ों सहित जिले भर  में   गर्भवती
महिलाओं की गोद भराई की गई। शहर के वार्ड नं. 17 तुलसी नगर में आंगनबाड़ी
सहायिका ज्योति शर्मा और कार्यकर्ता हेमलता शर्मा ने प्रीति राजू कुशवाह की
गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं आज तीसरे दिन स्तनपान के
कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी कार्यक्रमों में फिल्म प्रदर्शन, मैराथन
दौड़ और कार्यक्रम के अंतिम दिन 5 अगस्त को रक्षाबंधन शपथ समारोह
आंगनबाडिय़ों पर आयोजित किया जाएगा।

फोटो 2 शिव 3
शिवपुरी।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव का
स्थानांतरण खंडवा जिले के शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय हरसूद
किया गया है। उनके स्थान पर विवेक श्रीवास्तव को प्राचार्य बनाया गया है।
वहीं मॉडल स्कूल के प्राचार्य के रूप में विनय बोहरे को पदस्थ किया गया है।
उक्त आदेश लोक शिक्षण मध्यप्रदेश आयुक्त नीरज दुबे ने अपने पत्र क्रमांक
2017/1129 दिनांक 27.07.2017 से जारी किया है। 
विदित हो कि
उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में अशोक श्रीवास्तव प्राचार्य के रूप में
पिछले लंबे समय से पदस्थ थे और उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय ने कई आयाम
हासिल किए थे लेकिन हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची में उनका स्थानांतरण
शिवपुरी से खंडवा कर दिया गया है जबकि उनके स्थान पर शिक्षाविद विवेक
श्रीवास्तव को प्राचार्य बनाया गया है। 
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र में
स्थित बीआरसी कार्यालय में विगत रात्रि अज्ञात चोर ने कार्यालय का ताला
खोलकर वहां रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और एक बैटरी कीमती 30 हजार रूपए चोरी कर
लिए। कल सुबह जब कार्यालय का चपरासी वहां पहुंचा तो उसने चोरी की जानकारी
बीआरसी श्री मुदगल को दी। पुलिस ने  इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ
भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
प्राप्त
जानकारी के अनुसार विगत 31 जुलाई को पोहरी में स्थित बीआरसी कार्यालय का
ताला लगाकर वहां का चपरासी मनोज शर्मा अपने घर चला गया था जहां रात्रि में
अज्ञात चोर कार्यालय में घुस गया और वहां रखी चाबी से कार्यालय का दरवाजा
खोलकर वहां से सामान चोरी कर ले गया। कल  सुबह जब चपरासी कार्यालय पहुंचा
तो उसे ज्ञात हुआ कि वहां चोरी हो गई जिस पर चपरासी ने बीआरसी विनोद कुमार
मुदगल को दी। सूचना पाते ही श्री मुदगल कार्यालय पहुंचे और थाने पहुंचकर
रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिवपुरी।
भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौनिया में रहने वाले एक सत्रह वर्षीय
छात्र का मनपुरा से अज्ञात अपहरणकर्ता ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले
में अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर
लिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरौनिया में
निवासरत संजू परमार 31 जुलाई को सुबह घर से मनपुरा में स्थित स्कूूल में
11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए निकला था। उसके बाद से ही संजू घर वापस
नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद परिजन थाने पहुंचे जहां अपह्रत के भाई परमार सिंह ने अपहरण की
आश्ंाका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
शिवपुरी।
कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में बीती रात्रि कुचमुंदिया और धाकड़ों के बीच
खूनी संघर्ष हो गया जहां कुचमुंदिया जाति के 6 लोगों ने मिलकर धाकड़
परिवार के 4 लोगों को लहुलूहान कर दिया। घटना के पीछे जो कारण स्पष्ट हुआ
है वह बताया जाता है कि कुचमुंदिया जाति के लोग सरदारों की मारपीट कर रहे
थे जिन्होंने अपनी जान बचाने के लिए वहां रहने वाले हरिशंकर धाकड़ के घर
में शरण ली। जिस पर आरोपियों ने घर में घुसकर श्री धाकड़ के परिवार के
सदस्यों की मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और तीन अन्य
लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 452, 294, 323, 506, 147, 148, 149 के तहत
प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि
करीब 9:30 बजे के लगभग आरोपी मानू कुचमुंदिया, अन्नू कुचमुंदिया और अवैधराज
सहित तीन अन्य लोग मिलकर कुछ सरदारों की मारपीट कर रहे थे इसी दौरान पिट
रहे सरदार जान बचाकर वहां रहने वाले हरिशंकर पुत्र गुलाबचंद धाकड़ के घर
में घुस गए और उन्होंने जान बचाने की गुहार लगाई जिस पर घर में मौजूद ऋतिक
धाकड़, वैदेहीचरण धाकड़, हेमंत धाकड़ और जितेंद्र धाकड़ ने सरदारों को
आरोपियों  से बचाकर वहां से भगा दिया। इसी बात को लेकर आरोपीगणों ने घर में
घुसकर धाकड़ परिवार के सदस्यों के साथ लाठियों और डंडों से हमला बोल दिया
जिससे चारों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची
और घायलों को अस्पताल लेकर आई बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ
प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
फोटो 2 शिव 2,3
शिवपुरी।
भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पिछोर में आयोजित
की गई। भाजपा की जिला बैठक का शुभारंभ अतिथिगण द्वारा भाजपा के संस्थापक
सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजमाता विजयाराजे
सिंधिया के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शुभारंभ
के पश्चात सर्व प्रथम अतिथिगण द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया
गया। संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने बताया कि इस बैठक का मूल
उद्देश्य पिछले बैठकों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा
विस्तार पूर्वक बनाकर उनका क्रियान्वयन बूथ स्तर पर हो। ऐसा सुनिश्चित करना
होता है।  जिला बैठक का आयोजन चार सत्रों में किया गया। जिसमें में भाजपा
प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जिला प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के
कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व
प्रगति की है। मध्य प्रदेश बीमारू राज्य श्रेणी से बाहर आकर देश का सबसे
तेजी से बढ़ता हुआ प्रदेश बनकर उभरा है। पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के
सिद्धांत को साकार करते हुए दरिद्र नारायण की सेवा करना हमारा मूल कर्तव्य
रहा है। भाजपा की इन्हीं उपलब्धियों को जनता के बीच लाकर हमें आगामी 2018
में भाजपा का लक्ष्य है कि अबकी बार 200 पार में शिवपुरी पांच विधानसभा की
सीटें जीतना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने
स्वागत भाषण में भाजपा के द्वारा विगत समय में किए गए पं. दीनदयाल शताब्दी
वर्ष पर सात दिवसीय कार्यकर्ता प्रवास, किसान संदेश यात्रा को गांव-गांव
में निकाला गया। 2 जुलाई को जिले में वृहद वृक्षा रोपण आदि कार्यक्रमों के
बारे में अपना वृत रखा तथा साथ ही प्रदेश द्वारा घोषित मोर्चों के में
महिला मोर्चा श्रीमती बीनू शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा धनपाल यादव, युवा
मोर्चा मुकेश सिंह चौहान, अनु.सूचित जनजाति मोर्चा महेश आदिवासी, आईटी सैल
प्रकोष्ठ गणेश धाकड़ का स्वागत किया गया। जिला बैठक के प्रथम सत्र में कृषि
प्रस्ताव को लोकपाल लोधी द्वारा रखा गया जिसका समर्थन किसान मोर्चा
प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, राघवेन्द्र गौतम द्वारा किया गया। द्वितीय
सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव हर्ष त्रिपाठी द्वारा रखा गया। उसका समर्थन
राघवेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश खटीक द्वारा किया गया। तृतीय सत्र में भाजपा का
इतिहास व कृमिक विकास राज्य मंत्री राजू बाथम और भाजपा की जन कल्याणकारी
योजनाओं के बारे में विस्तार से धैर्यवर्धन शर्मा द्वारा बताया गया। चतुर्थ
सत्र में संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव द्वारा आगामी कार्यक्रमों की
जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्य समिति के निर्णयानुसार 1 से 10
अगस्त तक 16 से 25 वर्ष के युवाओं द्वारा मंडल स्तर पर खेलेगा युवा खेलेगा
भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसके उपरांत 10
से 15 अगस्त तक जिला स्तर पर खेल प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाएगी। 6
अगस्त को महिला मोर्चा द्वारा स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम के अंतर्गत राखी
बनाने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष प्रभात झा अपनी भागीदारी स्वनिश्चित करेंगे। 4 अगस्त को सभी
मंडलों में कार्य समिति बैठकें आयोजित की जाएगी। तथा 15 अगस्त को सभी
मंडलों में ग्राम व नगर केन्द्रों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम साथ ही गरीबी,
भ्रष्टाचार, जातिबाद छोड़ों का संकल्प लिया जाएगा। इस जिला बैठक में
प्रहलाद भारती, भैया साहब लोधी, देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, प्रीतम लोधी,
अशोक खण्डेलवाल, कामता प्रसाद बैमटे, माखन लाल राठौर, हेमंत ओझा, रामगोपाल
चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, राजकुमार खटीक, जगराम यादव, देवेन्द्र
श्रीवास्तव, मंजूला जैन, रिशिका अष्ठाना, डॉ. रीता गुप्ता, लक्ष्मी जाटव,
सरोज धाकड़, डॉ. राकेश राठौर, अमित भार्गव, भानू जैन, बनबारीलाल श्रीवास्तव
आदि के साथ सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिला कार्य समिति सदस्य उपस्थित
थे। बैठक का संचालन महामंत्री जगराम सिंह यादव व आभार विकास पाठक ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!