Press "Enter" to skip to content

रात में सोने के दौरान 2 छात्राओं की कटी चोटी !

choti katwa mp 2017815 1627 15 08 2017सनावद (खरगोन)। देश भर में चोटी कटने की घटनाएं कम
होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मध्यप्रदेश के खरगोन का है। यहां नलवा
गांव में सोमवार रात चोटी काटने की घटना से लोगों में गुस्से का साथ भय का
भी माहौल है।
नलवा गांव में 2 लड़कियों की चोटी कटने से ग्रामीणों
में कई आशंकाओं ने जन्म ले लिया। सनावद से 10 किलोमीटर दूर नलवा गाँव मे
सोमवार की रात में सोते समय कविता पिता उमेशसिंह मंडलोई (20) और मेहमान
बनके आई मनीषा पिता रामकृष्ण चावडे (15) निवासी बागंरदा की चोटी कटी। कविता
ने बताया कि बड़ी बहन ने सुबह 4:30 बजे बाल कटे देखकर उठाया।
कथित
तौर पर चोटी कटने जैसी इन घटनाओं की पहली खबर जुलाई में राजस्थान से आई थी,
लेकिन अब इस तरह की खबरें हरियाणा, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, यूपी के साथ-साथ
राजधानी दिल्ली से भी आने लगी हैं।
और भी कई हैं जन भ्रामक कहानियां

  • 90
    के मध्य में दुनिया भर के लाखों हिन्दुओं के बीच यह खबर फैली थी कि एक
    भगवान की एक मूर्ति दूध पी रही है। 21 सितंबर 1995 की सुबह भगवान गणेश की
    मूर्ति के चम्मच से दूध पीने की खबर समूचे देश में फैल गई थी, जिसके बाद
    अगले कई हफ्तों तक देश भगवान को दूध पिलाने में व्यस्त था।
  • 2001
    में ‘मंकी मैन’ की अफवाह फैली। दिल्ली में सैकड़ों लोगों पर मंकी मैन ने
    कथित रूप से हमला किया। बाद में आई रिपोर्ट के मुताबिक यह जन भ्रामक का
    मामला साबित हुआ।
  • इसी
    प्रकार 2006 में हजारों लोग मुंबई के एक समुद्र तट पर यह सुन कर पहुंचने
    लगे कि वहां आश्चर्यजनक रूप से समुद्र का पानी मीठा हो गया है। अंधविश्वास
    इस कदर हावी हुआ कि कुछ लोग इसे एक सूफी संत का ‘चमत्कार’ बताने लगे। यही
    नहीं कुछ ने तो इसे दवा के रूप में सहेज कर रखने की ठान ली। उनका कहना था
    कि इस पानी से मरीजों का मर्ज दूर हो सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!