Press "Enter" to skip to content

पिछोर आबकारी टीम ने कार्रवाई : जमीन में दबाकर रखी 2 हजार लीटर कच्ची शराब व 21400 किग्रा गुड़लाहन कराया नष्ट / Pichor News

पिछोर। अंचल में बनाकर बेची जा रही हाथभट्टी शराब के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह तथा जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देश पर आबकारी और पुलिस विभाग द्वाराआए दिन कार्रवाई की जा रही है। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी अंचल में अवैध और जहरीली शराब बनाने का कारोबार रूक नहीं रहा है। गुरुवार को आबकारी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ने मुखबिर की सूचना पर खनियांधाना ब्लॉक के सिलपुर कंजरों के डेरे पर दबिश दी।डेरे पर पुलिस की टीम को देकखर कंजर मौका देखकर भाग निकले।आबकारी टीम ने कंजर डेरे से ड्रमों में भरकर रखी गई 200 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की। इसके साथ ही ड्रम में भरकर जमीन में गाढ़कर रखी गई 2 हजार लीटर और 21400 किग्रा गुड़लाहन को निकालकर मौके पर ही नष्ट कराया।बताया जाता है कि जब्त की गई शराब और नष्ट कराई शराब और गुड़लाहन की बात कीमत 14 से 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पिछोर वृत्त के आबकारी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि खनियांधाना के सिलपुर कंजर डेरे में बनाई जा रही कच्ची शराब को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए आबकारी अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के साथ गुरुवार को दोपहर मे कंजर डेरे में दबिश दी। डेरे की ओर आ रहे पुलिस की गाड़ियों को देखकर कंजर मौके से भाग निकले। कंजरों के भागने पर टीम ने घर के अंदर छिपाकर रखी गई 200 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की। वहीं जमीन के अंदर ड्रमों में भरकर रखी गई 2 हजार लीटर हाथ भट्टी शराब और 21400 किग्रा गुड़ लाहन को बाहर निकलवाकर नष्ट कराया। इसके साथ ही आबकारी पुलिस ने एक अन्य मामले में नईम खान को शराब बेचते हुए पकड़ा और उसके पास से दो लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उक्त कार्रवाई में सोनाली त्रिवेदी, विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!