Press "Enter" to skip to content

1oTH में पढ़ने वाली लड़की ने छत पर मारी गोली, सामने आई 2 कहानी


ग्वालियर.हाईस्कूल की एक स्टूडेंट ने घर पर ही देशी कट्टे से खुद को गोली मार ली। उसे हॉस्पिटल भी पहुंचाया गया, लेकिन देर रात को उसकी मौत हो गई। वहीं लड़की के पेरेंट्स का कहना है कि वह मंगलवार की शाम को छत पर थी, उसी दौरान आसमान से गोली चली और और उसके सीने में लग गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह है मामला….
यह घटना ग्वालियर थाने के घासमंडी इलाके की है। यहां वीरेन्द्र यादव रहते हैं। उनकी बेटी दीक्षा यादव 10वीं की स्टूडेंट है। दीक्षा स्कूल से आने के बाद शाम के समय ट्यूशन भी जाती थी।

-मंगलवार की शाम वह कोचिंग की कहकर निकली, लेकिन घर की छत पर चली गई। इसके बाद उसने देशी कट्टे से खुद को गोली मार ली। धमाके की आवाज सुनकर पेरेंट्स छत पर पहुंचे।

-छत पर दीक्षा खून से लथपथ पड़ी थी। दीक्षा के परिजन उसे हॉस्पिटल की बजाय एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। यहां पर दीक्षा ने हॉस्पिटल के स्टाफ को खुद ही गोली मारना बताया।

हॉस्पिटल में तोड़ा लड़की ने दम
-जब ग्वालियर थाने के टीआई मदनमोहन मालवीय पहुंचे तो दीक्षा की हालत खराब हो चुकी थी। वहीं दीक्षा के पिता वीरेन्द्र के मुताबिक किसी ने हर्ष फायर किया और उसकी गोली बेटी को लगी है। बाद में दीक्षा ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
-अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, क्योंकि घर में कोई हथियार अभी तक नहीं मिला है। एडीशनल एसपी दिनेश कौशल ने बताया कि दीक्षा के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!