Press "Enter" to skip to content

ज्योतिरादित्य जी बदला लेना है तो राहुल गांधी खानदान सहित कांग्रेस से ले जिन्होंने आपकी दादी को 19 महीने जेल में रखा | Shivpuri News

शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बदला लेने के बयान पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ज्योतिरादित्य इंदौर की सुमित्रा महाजन जी के लिए दिए गए बयान पर मैं कहना चाहता हूं कि सुमित्रा ताई जी की चिंता आप ना करें उनकी चिंता आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर छोडि़ए अगर आपको बुजुर्गों से किए अपमान बदला लेना है तो राहुल गांधी सहित पूरे गांधी खानदान से लिजिये जिन्होंने आपकी दादी परम श्रधेय राजमाता साहब को आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में डालने का पाप किया व आपके पूरे परिवार को परेशान किया साथ ही बदला उस कांग्रेस से ले जिसने आपके पिताजी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया और आपके पिता जी पर हवाला के झूठे आरोप लगाकर काँग्रेस से बाहर कर दिया और पूरी कोशिश की स्व.माधव राव सिंधिया जी लोकसभा में न पहुँचे,और तो और आप भी पूरे प्रदेश में अबकी बार सिंधिया सरकार कहते फिरते रहे और आपको भी मुख्यमंत्री न  बनाकर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बना दिया आपका प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना भी सपना ही रह गया इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि आपको बदला लेना ही है तो राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस से लेना 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!