
शिवपुरी। माझी समाज द्वारा पहली बार आयोजित किये जा रहे माझी समाज के छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर राहुल बाथम विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
माझी समाज के कोषाध्यक्ष अजय बाथम ने बताया कि शिवपुरी में पहली बार आयोजित किए जा रहे गांधी पार्क के मानस भवन मैं माझी समाज के छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 2016 विश्व कप में सदस्य रहे और वर्तमान में अंडर-23 मध्य प्रदेश के कप्तान राहुल बाथम विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे इस कार्यक्रम के पंजीयन अभी प्रारंभ है और समाजसेवी एवं समाज के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने पंजीयन कराएं






Be First to Comment