Press "Enter" to skip to content

19 साल बाद पाकिस्तान में हुई जनगणना, आबादी पहुंची 20.8 करोड़

Image result for पाकिस्तान में हुई जनगणना

इस्लामाबाद। 19 साल के बाद पाकिस्तान में हुई जनगणना
में वहां की आबादी 20.8 करोड़ पाई गई है। आबादी में 10.6 करोड़ पुरुष हैं
जबकि 10.1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं। देश में 10,418 ट्रांसजेंडर पाए गए
हैं।
वहां की जनसंख्या में 2.4 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई है।
पाकिस्तान का सिंध प्रांत में सर्वाधिक 52 प्रतिशत शहरी आबादी पाई गई है।
जबकि देश के सर्वाधिक संपन्न और राजनीतिक रूप से मजबूत पंजाब प्रांत की
आबादी 11 करोड़ है। आबादी के लिहाज से यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा राज्य है।
सुप्रीम
कोर्ट के आदेश पर मार्च में जनगणना का कार्य शुरू हुआ था। इससे पहले सन
1998 में पाकिस्तान की जनगणना हुई थी, तब वहां की आबादी 13 करोड़ पाई गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!