https://youtu.be/zemc70HSXKw
दूसरे स्कूल के सहारे मान्यता से अधिक तक संचालित हो रहा स्कूलमामला जीनियस हाईट्स पब्लिक स्कूल काफोटो 19 शिव 16,17शिवपुरी। शिवपुरी में तमाम स्कूल संचालकों ने स्कूल चलाने को सिर्फ आय का जरिया बना रखा है। कुछ संचालक संचालकों के पास मान्यता नहीं होने के बाद भी दूसरे स्कूलों के सहारे मान्यता से अधिक तक की कक्षा के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ऐसा ही मामला शहर की हनुमान कॉलोनी स्थित जीनियस हाईट्स पब्लिक स्कूल का सामने आया है। स्कूल की मान्यता 8 वीं तक की है जबकि स्कूल में खुलेआम कक्षाएं 10 वीं तक संचालित हो रही हैं। स्कूल संचालक द्वारा स्वयं बताया कि वह कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के बच्चों के पेपर गीता ज्ञान मंदिर से कराते हैं। जानकारों की मानें तो ऐसा करना आरटीई एक्ट का उल्लंघन है और यह गंभीर अपराध की भी श्रेणी में आता है। यहां उल्लेख करना प्रासांगिक होगा कि यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आते रहे हैं, लेकिन प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही न होने के कारण इन स्कूल संचालकों के हौंसले बुलंद बने हुए हैं। इसी कारण यह अपने निजी स्वार्थ के छात्र-छात्राओं के भविष्य को दांव पर लगाकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।बॉक्सछत पर कराई जा रही परीक्षाएंजब राजएक्सप्रेस की टीम स्कूल परिसर में पहुंची तो स्कूल के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में स्कूल की छत पर बैठे हुए थे। जब इस संबंध में छात्रों से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके पेपर चल रहे हैं और स्कूल में जगह कम होने के कारण वह छत पर पढ़ते हैं। जिनमें कुछ छात्र कक्षा 10 वीं के भी थे। इससे प्रतीत होता है कि स्कूल में छात्रों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।बॉक्सकलेक्टर के आदेश उल्लंघनयहां बताना होगा कि कलेक्टर द्वारा सर्दियों को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के स्कूल का समय सुबह 9 बजे से निर्धारित किया था। जबकि जीनियस हाईट्स स्कूल सुबह 7.30 बजे से संचालित हो रहा है। इस बात का खुलासा छात्रों से की गई चर्चा के दौरान हुआ। स्कूल की कक्षा 10 वीं छात्रा प्रिंसिका धाकड़ से पूछने पर बताया कि उनका स्कूल 7.30 बजे से 12.30 बजे तक लगता है। उनके पेपर चल रहे हैं और वह आज 8 बजे स्कूल आई है।बॉक्सइनका कहना है-स्कूल की मान्यता 8 वीं तक की है जबकि 9 वीं एवं 10 वीं की मान्यता गीता ज्ञान मंदिर स्कूल से ली है। हमारे कक्षा 10 वीं के बच्चों का पिछले साल अच्छा परफोरमेंस रहा और इस वर्ष भी रहेगा। कक्षा 9 में 38 बच्चे और कक्षा 10 में 28 बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों को छत बिठाने के संबंध में पूछने पर कहा कि आज अच्छी धूप निकली है इसलिए बच्चों को धूप में बिठाया गया।सीताराम धाकड़, शिक्षक-जिले में इस प्रकार के अनेक मामले सामने आ रहे हैं जो आरटीई एक्ट का उल्लंघन है और गंभीर अपराध भी। आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है इसकी भी जांच कराकर ली जाएगी। इस तरह के सभी स्कूलों पर पुलिस प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।शिरोमणी दुबे, डीपीसी शिवपुरी-पूर्व में भी ऐसे प्रकरण सामने आए हैं जिनकी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वय द्वारा जांच की गई। इस मामले की भी जांच करा देंगे और विधि अनुसार जो भी कार्यवाही होगी वह की जाएगी। पूर्व के मामलों में कार्यवाही के संबंध में कहा कि बीच सत्र में स्कूल की मान्यता समाप्त करने पर बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की समस्या आती है। तरुण राठी, कलेक्टर शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News





Be First to Comment