करैरा। प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना के तहत करैरा नगर के कोमल वाटिका में संचालित एनएसडीसी के सोलर पेनल टेक्नीशियन और डिस्ट्यूबेटर सेल्स के 18 छात्र छात्राओ को ड्रेसो का में वितरण करैरा एसडीओपी वद्री प्रसाद तिवारी और प्राचार्य एलएल खरे वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्ही पी तिवारी प एसडीओपी ने कहा है की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एनएसडीसी एक बहुत अच्छी योजना है । यह कला कौशल हमारे यहाँ भी होती है यह कला एक वेपन ट्रेनिग प्रेक्ट्स होती और वाकी की हमारे यहाँ पर वेपन ट्रेनिग एक साल की होती है । इसके अतिरिक्त हमको भी एक माह के लिए वेपन ट्रेनिग प्रेक्ट्स को भेजा जाता है जो कौशल में आती है आप लोंगो को जो ट्रेनिग दी गई वह भी एक कला कौशल है इसका उपयोग आप सब प्राइवेट भी कर सकते है इस संस्था मे शॉर्टहैंड को भी ट्रेनिग के रूप में शामिल करने का सुझाव रखा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में एल एल खरे ने भी छात्र छात्राओ को कामयाबी की किस तरह से मिले इसका संक्षिप्त में बताया करैरा के वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र सिंह सिकरवार ने भी इस सेंटर के कार्य की प्रशंसा की कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव और सेंटर हेड कमल लोधी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार योगेन्द्र पांडेय अशोक दुबे हिरोज खान के पी यादव उत्तम सिंह लोधी आसाराम राजपूत देवीलाल पाल मोनू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व्ही पी तिवारी एसडीओपी प्राचार्य एलएल खरे महेंद्र सिंह सिकरवार ने सर्वप्रथम सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।






Be First to Comment