
मुरैना/अंबाह। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा
अंबाह लगभग 18 हजार ऐसे खाता धारकों के खाते बंद कर सकता है। जिन्होंने अभी
तक आधार नंबर दर्ज नही कराऐ है, बैंक ने ऐसे उपभोक्ताओं को मात्र 15 दिन
का समय दिया है। जानकारी के मुताबिक बैंक में लगभग 20 हजार उपभोक्ता है।
जिनमें से मात्र 2 हजार ने अपना आधार नंबर खाते में लिंक कराऐ है। ज्ञातव्य
रहे बैंक में 90 फीसदी उपभोक्ता किसान है। बैंक मैंनेजर सतीश शर्मा के
अनुसार बैंक के ज्यादातार खाता धारक किसान है। शासन ने फसल बीमा में आधार
कार्ड अनिवार्य कर दिया है, लेकिन 80 फीसदी किसानों के आधार कार्ड बैंक के
पास नही है। इसके अलावा पेन कार्ड, वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज भी कई किसानों
ने जमा नही किये है। ऐसी स्थिति में अगर 15 दिवस में यह दस्तावेज जमा नही
होगे तो खाता बंद करने की कार्यवाही की जायेगी।यह होगा नुकसान
प्रदेश में कृषि को बढावा देने के लिये किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि
यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण पर सब्सिडी दी जाती है और यह सब्सिडी का पैसा
डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से खाते में जाती है। जिन
किसानों के खातों से आधार लिंक नही है या खाता चालू नही है वह इससे बंचित
रह जाऐंगे। इसके अलावा किसानों को फसल बीमा का लाभ नही मिल पाऐगे।गांव-गांव भेजे हैं पेम्पलेट
बैंक मैंनेजर सतीश शर्मा के अनुसार उक्त किसानों को सहकारी समितियों के
माध्यम से जागरूक किया जा रहा है इसके लिये गांव-गांव में पर्चे वितरित
किये जा रहे है साथ ही मुनादी कर किसानों को सूचित किया जा रहा है।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment