Press "Enter" to skip to content

18 स्थानों पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन हुई खराब, बदली गई मशीनें

शिवपुरी।शिवपुरी जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान की शुरुआत में मॉक पोल के दौरान 18 स्थानों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की शिकायतें आई। इस दौरान तुरंत इन ईवीएम मशीनों को बदला गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से इन ईवीएम मशीनों को मोक पोल में शिकायत के बाद बदला गया है। जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र में चार मशीनें, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में 3 मशीन, पिछोर में छह मशीन, कोलारस में तीन और करेरा में दो ईवीएम मशीन में मोक पोल के खराबी सामने आई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!