
शिवपुरी। शनिवार की मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रोजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सिल्वर कलर की ओमनी वैन में गुना से झॉॅंसी तरफ अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर जा रहे है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मूझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुरेशचंद दोहरे के निर्देेशन में थाना प्रभारी देहात परि. एस.डी.ओ.पी. कीर्ति बघेल के नेत्रृत्व में पुलिस टीम उनि. अंजली सिंह,उनि पुनीत वाजपई,आर.प्रशांत,आर. ऋषभ के मुखबिर सूचना पर झॉसी रोड हाइवे पर वाहन चैकिंग शुरू की गई वाहन चैकिंग के दौरान गुना तरफ से एक ओमनी वेन आती दिखी जिसे पुलिस टीम की मदद से रोका गया,उसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे, उक्त वाहन एवं दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान आरोपी अमजद पुत्र शकील खॉ उम्र 33 साल निवासी कालीमाता मंदिर के सामने करैरा के कब्जे से एक सफेद पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें क्रीम कलर का स्मैक जैसा पदार्थ एवं दूसरे आरोपी असीम पुत्र स्व. रामस्वरूप भार्गव उम्र 35 साल निवासी डेनडा रोड करैरा के कब्जे से एक सफेद पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें भी क्रीम कलर का स्मैक जैसा पदार्थ भरा था, दोनों आरोपियों के कब्जे से मिले माल का भौतिक सत्यापन करने के बाद पाया कि वह क्रीम कलर का पदार्थ स्मैक है जिसका बजन करने पर कुल 18 ग्राम कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रू एवं अपराध में प्रयुक्त ओमनी वेन क्रमांक एम.पी.33 बी.बी.1969 को विधिवत जप्त कर दोनों आरापियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। यहां बता दें कि पूर्व में भी थाना फिजिकल थाना पुलिस द्वारा 16 लाख रू, देहात द्वारा 4 लाख 20 हजार रू एवं थाना कोतवाली द्वारा भी 50 हजार रू की अवैध स्मैक जब्त की जा चुकी है।






Be First to Comment