Press "Enter" to skip to content

18 वर्ष पूरी ईमानदारी से छात्र-छात्राओं की सेवा करने के बाद भी सरकार द्वारा हटाया जा सकता है: डॉ राठौर | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में कार्यरत वाणिज्य विषय के अतिथि विद्वान डॉ रामजी दास राठौर ने छात्र-छात्राओं के नाम संदेश देते हुए बताया कि वर्तमान में हम सभी अतिथि विद्वान शासन की व्यवस्था के अनुसार हटाए जा सकते हैं जिनमें मेरा नाम भी शामिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि अपने जीवन काल में पूरे समर्पण भाव से छात्र-छात्राओं की हमेशा सेवा की है। शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर, स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय शिवपुरी एवं वर्तमान में शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में कार्य करते हुए अपने कर्तव्य से कभी भी विमुख नहीं रहे हैं। छात्र छात्राओं को पढ़ाई में विशेष रुचि जागृत करने के लिए कई तरह के इनोवेशन भी अध्ययन अध्यापन के दौरान किए जो काफी सफल रहे। हमेशा प्रयास किया कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में अध्यापन कार्य के लिए उपस्थित रहें। छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देने के लिए ना केवल कक्षाओं में अध्यापन कार्य कराया बल्कि समय पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से भी अध्यापन कार्य कराया। छात्र-छात्राओं को बेहतर से बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जिससे कि उनका भविष्य बन सके। वर्तमान में पीएससी चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्तियां प्रारंभ हो चुकी हैं। तो हो सकता है कि उन्हें किसी अन्य महाविद्यालय में पदस्थ किया जाए। महाविद्यालय के समस्त कार्यों में मेरा बढ़-चढ़कर योगदान रहता है तथा महाविद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहता हूं इसलिए मैं आपके बीच बना रह सकता हूं। मेरा एकमात्र उद्देश्य है कि महाविद्यालय को नैक की ग्रेड A प्राप्त होने के साथ-साथ प्रदेश में विशेष स्थान प्राप्त हो जिसके लिए उनका महाविद्यालय में रहना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए आगे बताया कि छात्र-छात्राएं निराश ना हो वह नियमित रूप से महाविद्यालय में अध्ययन करने के लिए जाते रहें। सभी विषयों की कक्षाओं में समयानुसार अध्यापन कार्य करें और बेहतर भविष्य बनाएं। यदि किन्हीं कारणों से इस महाविद्यालय से किसी अन्य महाविद्यालय में जाना ही पड़ता है तो भी वह निराश ना हों उनके सहयोग के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!