शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बगरौदा में गांव के ही रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी।
जानकारी के अनुसार बगरौदा निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि बीते रोज शाम के समय जब वह घर जा रही थी, तभी जसरथ मास्टर के घर के सामने सड़क पर उसी गांव के रहने वाले अभिषेक लोधी ने रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद युवती घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।





Be First to Comment