Press "Enter" to skip to content

18 हजार की ठगी के मामले में कोलारस पुलिस ने पकडी युवती

कोलारस। कोलारस के ग्राम गुगवारा निवासी नारायण सिंह सिक्ख जो कि गुगवारा में बालू पटवारी के मकान के पास फार्म हाउस पर निवास करके खेती एवं ट्रॉसपोर्ट का व्यवासाय करते है। उनसे कुछ दिन पूर्व मंजू शर्मा नाम की एक लडकी घर पर आकर उनकी लडकी परमजीत एवं एक अन्य सीताराम आदिवासी से लॉन फाईनेंस कराने के नाम पर बैंक की एजेंट बता कर 9-9 हजार कुल 18 हजार रूपये ं की ठगी कर ले गई थी। जिसे नारायण सिंह ने गुरूवार की शाम अन्य लोगो के लोन फाईनेंस की बोल कर कोलारस बुलाया और उक्त युवती के बारे में जानकारी प्राप्त कर ठग गिरोह की सदस्य निकली जिसे गुरूवार की देर शाम कोलारस पुलिस को सौंप दिया। गुरूवार की शाम कोलारस पुलिस ने लडकी से पूछ ताछ प्रारंभ कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। नारायण सिंह सिक्ख उम्र करीब 65 वर्ष निवासी गुगवारा ने बताया कि उसी का एक साथी बंटी शर्मा निवासी शिवपुरी ट्रॉंसफार्मर लगवाने के नाम पर पूर्व में 10 हजार रूपयें ले गया था। जिससे काफी मुसक्कत के बाद 10 हजार रूपयें बसूल किये उक्त ठगी करने बाली युवती 18 हजार रूपयें मंगाने के लिए बंटी शर्मा निवासी शिवपुरी को बार बार फोन लगा रही है। नारायण सिंह के अनुसार उक्त पकडी गई लडकी के गिरोह में कई सदस्य और भी हो सकते है और लोन के नाम पर कई अन्य लोगो के साथ भी ठगी की बात जांच के दौरान पुलिस के सामने आ सकती है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!