
शिवपुरी-अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के संरक्षण में प्रजापति समाज का 7वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 18 मई को स्थान ग्राम रातौर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में अब तक 10 जोड़ों ने अपने पंजीयन करा लिए है शेष विवाह योग्य जोड़ों से पंजीयन कराए जाने का आग्रह प्रजापति समाज से किया है। इसके साथ ही जिन जोड़ों के माता-पिता इस दुनिय से ब्रह्मलीन हो गए है ऐसे सभी जोड़ों के विवाह नि:शुल्क संपन्न कराए जाऐंगें। विवाह सम्मेलन समिति के संरक्षक अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के साथ-साथ प्रजापति समाज ग्राम-ग्राम जाकर विवाह सम्मलेन की जानकारी प्रदान कर रहा है और इस सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक संगठन एवं फिजूलखर्ची बनाए जाने का संदेश देते हुए विवाह सम्मेलन में जोड़ों का विवाह कराए जाने पर बल दे रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। इसलिए अभी से समाज बन्धु सम्मेलन में अपना स्थान सुनिश्चित कराने पंजीयन कराऐं। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष ज्ञानी प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सह सचिव हेम सिंह, सेठी प्रजापति कमलागंज व इन सब के साथ सहायक समाज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रजापति होंगें। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज बन्धु अर्जुन प्रजापति, धरमू प्रजापति, पुरूषोत्तम प्रजापति, लखन प्रजापति, रामवीर प्रजापति, हरचरण प्रजापति, कोमलिया प्रजापति, धर्मेन्द्र, कुंदन, श्रीचरण, नरेन्द्र एवं कल्याण प्रजापति आदि ने सभी समाज बन्धुओं से इस आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।






Be First to Comment