
पुलिस थाना मायापुर द्वारा 17500 रू की अवैध शराब के साथ 1 आरोपी को दबोचा
शिवपुरी। दिनांक 04.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चिरवाई तिराहा के पास मायापुर में दो व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए कहीं ले जा रहे हैं सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर उनि अशोक बाबू शर्मा के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजाराम पुत्र देशराज लोधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम चिरवाई का होना बताया,जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब कुल 63 बल्क लीटर कीमत 17500 रूपये की जप्त की जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अशोकबाबू शर्मा, प्रआर. महेश शर्मा, आर विक्रांत शर्मा और आर सहदेव तोमर की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment