
रायगढ़। सरहदी राज्य से सटे इलाके सरिया बरमकेला अंचल से अवैध शराब, नशीली दवा एवं गांजा की तस्करी की होती है। पुलिस तस्करी करने वालो को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा कर लगातार धरपकड़ करते हुए कार्रवाई भी कर रही है। इस कड़ी में मुखबिर की सूचना पर टाटा सूमो वाहन में गांजा की तस्करों को फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जहां पुलिस को देख गांजा तस्कर आरोपी टाटा सूमो वाहन से ग्राम कंचनपुर नाकेबंदी को छकाते हुए भागने लगे, इस घटना को देख पुलिस भौचक रहे गए ।जिस पर वाहन पुलिस पीछा करती रहीं और तस्कर सफल हों ही गए थे कि लाथ नाला में फिल्म अंदाज में पकड़ने में सरिया पुलिस ने कामयाब रही।
गांजा तस्करी के खेल में शामिल एक अंतरराज्यीय युवक को सरिया पुलिस ने लाथ नाला चन्द्रपुर के पास से गिरफ्तार किया है। वही उससे 175 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत लाखों रूपए बताया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिला था कि ओडिसा सोनपुर की ओर से एक टाटा सूमो में गांजे से भरी बड़ी खेप ओडिसा से गांजा कोरबा जा रहा है। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने कंचनपुर के पास सुबह लगभग 10 से नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू किया जा रहा था।
इस दौरान तस्कर पुलिस को देख नाकेबंदी को देख पुलिस से बचने भागने की कोशिश किया । कुछ हद तक सफल हो लिया था लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर लाथ नाला पुल में दो ट्रेक्टर से पुल को जाम कर तस्कर को धर दबोचा वहीं दूसरा भागने में सफल हो गया।
जब पुलिस ने टाटा सूमो की तलाशी ली गई, तो उसमें गांजा के कई पैकट को देख पुलिस टीम भौचक रह गई। गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन क्रमांक ओड़ी 33 ए डब्ल्यू 5189 जिस पर नंबर प्लेट लगा था इसमें शातिराना अंदाज में छुपा कर रखें 175 पैकेट में पौने दो क्विंट गांजा पीछे व वाहन के सभी सीट के नीचे से बरामद किया गया।
बहरहाल एक आरोपी अशोक उरांव पिता भोलाराम उरांव उम्र 30 वर्ष जिला कोरबा बालको नगर रहवासी के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि अशोक पूर्व में भी गांजा की अफरा तफरी कर चुका है। वही फरार आरोपी बबलू चंद्रा की सरगर्मी से तालाश की जा रही है।
ओड़िसा से जांजगीर में खपाना था गांजा
पुलिसिया पूछताछ में ज्ञात हुआ की उक्त गांजा ओड़िसा से लाया जा रहा था। यह गांजा की खेप को जांजगीर जिला में बबलू चंद्रा के पास खपाया जाना था। बताया जा रहा है कि जिसके पास यह गांजा भेजना था वह कोचिया गिरी का कार्य मे संलिप्त है। वही आसपास के इलाके में बिक्री करता है।
वही पकड़े गए आरोपी को रोजी के हिसाब से उक्त कोचिया के पास गांजे की खेप को पहुचाना था।
पुलिसिया कार्रवाई से बचने नम्बर प्लेट से खेल
इस तस्करी का भांडा फूटने के बाद पुलिस को पकड़े गए आरोपी से कई राज का पर्दाफाश हुआ है।
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को दो नम्बर प्लेट मिला जिसमें एक पर ओड़िसा का नम्बर अंकित था तो दूसरे में पड़ोसी जांजगीर जिला का नम्बर था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ओड़िसा पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ओड़िसा का नम्बर प्लेट ओड़ी 33 ए डब्ल्यू 5189 लगाकर तस्करी करते थे, वही छत्तीसगढ़ प्रवेश करने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस से बचने से सीजी 11एमए 8007 लगा लेते थे। इस तरह अंतर्राज्यीय तस्कर पुलिस को चकमा देते थे।
175 पैकेट गांजे को छुपाए थे शातिराना तरीके से
लाथनाला के पास पीछा करने के दौरान वाहन को छोड़कर भागने की तैयारी में आरोपी थे परन्तु जब तक भागते तब तक पुलिस पहुच गई थी। जहां वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस को 175 पैकेट गांजा मिला । यह गांजा का पैकेट वाहन में जिस जगह पर थोड़ी सी भी खाली जगह मिली वहां उसे भर दिया गया था। जिसमें चक्के के पास डिक्की जैसे छोटे से जगह में दो पैकेट शातिराना तरीके से भर कर रखे थे। वही अधिकांश पैकेट पीछे से सीट के पास बरामद किया गया है।
– सुबह 10 बजे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए ओड़िसा नम्बर लगा सूमो वाहन को पकड़ा गया। जिसमें लगभग पौने दो क्विंटल गांजा तालाशी के दौरान बरामद किया गया है । एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है दूसरे की तालाश में टीम लगाई गई है। गांजे की कीमत लगभग 8 .75 लाख है।





Be First to Comment