
मुंबई। बुधवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 175 अंक की कमजोरी के साथ 33053 के स्तर पर और निफ्टी 47 अंक की कमजोरी के साथ 10192 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.97 फीसद और स्मॉलकैप में 1.18 फीसद की कमजोरी देखने को मिली है।
वैश्विक बाजार में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिले जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 0.45 फीसद की कमजोरी के साथ 22762 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.12 फीसद की कमजोरी के साथ 3276 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 28835 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.72 फीसद की बढ़त के साथ 2478 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सत्र अमेरिकी बाजार भी मिले जुले संकेतों के साथ कारेबार कर बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.49 फीसद की बढ़त के साथ 24504 के रिकॉर्ड हाई स्तर पर, एसएंडपी500 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 2664 के स्तर पर और नैस्डैक 0.19 फीसद की कमजोरी के साथ 6862 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
भारती एयरटेल टॉप गेनर
निफ्टी में शुमार दिग्गज शेयर्स की बात करें तो 24 हरे निशान में 26 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी भारतीएयरटेल, गेल, इंफ्राटेल, डॉ रेड्डी और हिंदपेट्रो के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट येस बैंक, आईटीसी, अल्ट्रा सीमेंट, सनफार्मा और यूपीएल के शेयर्स में है।






Be First to Comment