शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी ने जिले के तापमान एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए समस्त शासकीय, अशासकीय, अर्द्धशासकीय, आईसीएससीई, केन्द्रीय विद्यालय शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए है कि कोई भी शिक्षण संस्था में छात्र-छात्राओं का अध्यापन कार्य 17 जून 2019 से पूर्व प्रारंभ न किया जाए एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
कलेक्टर शिवपुरी ने निर्देश दिए है कि प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में 01 अप्रैल 2019 से प्रांरभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2019-20 हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों के लिए 01 मई 2019 से 09 जून 2019 तक तथा विद्यार्थियों हेतु एक मई 2019 से 16 जून 2019 तक घोषित किया गया है।
जिले में गर्मी एवं लू का प्रकोप चर्म पर होने से बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 17 जून 2019 से पूर्व कोई विद्यालय न खुलने संबंधी निर्देश प्रदोन किए गए है। ग्रीष्मकालीन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक होने से समय निर्धारित करने संबंधी निर्देश प्रदान किए गए है।
जिले के शिक्षण संस्थानों में 17 जून से पूर्व अध्यापन कार्य प्रारंभ न किया जाए | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment