Press "Enter" to skip to content

नैनिहालों की मजबूरी : वार्ड क्रं.17 के हाल बेहाल, कीचड़ से सना है आम रास्ता | Shivpuri News

शिवपुरी-नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रं.17 लुधावली में इन दिनों बारिश के मौसम में हाल-बेहाल है। यहां खरंजा निर्माण ना होने के कारण पूरे मार्ग की हालत खस्ता है जिसके चलते आमजन एवं स्कूली बच्चों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लुधावली के ग्वाल मोहल्ले में इन हालातों को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से इस ओर ध्यान देकर मार्ग दुरूस्तीकरण की मांग की है ताकि यहां से कीचड़ युक्त माहौल को खत्म कर सुगम रास्ता बनाया जाए। आज के इस आधुनिक युग में नगरीय क्षेत्र के इस तरह के हालात कहीं ना कहीं नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है कि नगर के वार्ड में इतनी व्यापक गंदगी है कि यहां के नागरिकों को निकलने के लिए रोज कीचड़ का सामना करना पड़ता है हालंाकि समय-समय पर वार्ड पार्षद द्वारा मिट्टी डालकर मार्ग के आवागमन की व्यवस्था कर दी जाती है बाबजूद इसके बारिश के पानी के बाद फिर हालात विकराल हो जाते है। ऐसे में में नागरिकों ने ग्वाल मोहल्ला क्षेत्र के इस प्रमुख मार्ग पर खरंजा निर्माण की मांग की है ताकि यहां से अन्य मार्गों के लिए लोग आसानी से निकल सकें और मार्ग भी दुरूस्त हो। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!