Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदेार ने वृद्ध से धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 17 लाख रुपए | Shivpuri News

भांजे के बेटे ने एटीएम बनवाकर निकाल ली जनवरी से अप्रैल के बीच राशिए खाते में इंट्री करवाई तो बचे थे महज 5 हजार
दिनारा। दिनारा में एक वृद्ध के साथ 17 लाख रुपये की ठगी कर उसके खाते से राशि निकाल ली गई। जब वृद्ध बैंक पहुंचा और किताब पर इंट्री कराई तो उसके खाते में महज 5 हजार रुपये ही शेष थे। यह देख वृद्ध के होश उड़ गए। वह आनन फानन में सीधा थाने जा पहुंचा। पुलिस को आवेदन सौंपकर धोखाधड़ी करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
ग्राम चंदवारा के गोबिंदसिंह यादव 70 ने जनवरी माह में अपनी जमीन बेची थी जिससे उन्हें 17 लाख रुपये से अधिक की राशि मिली थी। यह राशि उन्होंने दिनारा के एसबीआई बैंक के अपने खाते में जमा करवाई थी। न तो वे एटीएम का उपयोगकरना जानते हैं और न ही बैंक में उन्होंने एटीएम के लिए आवेदन किया, लेकिन बैंक ने उनके खाते पर एटीएम जारी कर दिया और इस एटीएम के माध्यम से जनवरी से अप्रैल के बीच उनके खाते से 17 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई हैं। उन्होंने बताया कि उनके भांजे मनोहर यादव का बेटा संदीप उनके ही मकान में रहता है। उन्हें शक है कि यह राशि उसके द्वारा उनके खाते से निकाली गई हैं। यह आवेदन पुलिस को सौंपकर पैसे निकालने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!