Press "Enter" to skip to content

17 वर्षीय किशोरी ने गटका जहर

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के
ग्राम कटरा में रहने वाली 17 वर्षीय कल्पना पुत्री राधेश्याम कुर्मी ने
बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कल्पना
की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे पिछोर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां
से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे झांसी रैफर कर दिया। झांसी ले जाते
समय रास्ते में कल्पना की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को
दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट
नहीं हो सका है कि मृतिका ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन
किया था, पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!