भाजपा पिछड़ा वर्र्ग मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह होंगे मुख्य अतिथि
शिवपुरी। नगर पंचायत बैराड़ के द्वारा कुशवाह समाज के संयोजकत्व में 16 अप्रैल को महात्मा ज्योतिवराव फुले की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर चल समारोह निकाला जाएगा और समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से खत्म करने पर विचार किया जाएगा। इस कार्र्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्र्ग मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह होंगे जबकि ग्वालियर ग्रामीण के विधायक भारत सिंह कुशवाह, नरेश सिंह कुशवाह, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, कृषि मंडी के उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह, कालूराम कुशवाह, रामजीलाल कुशवाह और शिशुपाल तथा किशोरीलाल कुशवाह विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन होंगे। कार्र्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविन्द कुशवाह नरवर और महाराज सिंह कुशवाह बदरवास रहेंगे।
प्रेस को जारी बयान में बताया गया है कि सामाजिक क्रांति के पितामह महात्मा ज्योतिवराव फुले की जयंती के अवसर पर बैराड़ में 16 अप्रैल को दोपहर 10 बजे से चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह छत्ते कुशवाह ग्राम भदेरा बाले वर्र्कशॉप से प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए बैराड़ के नए बस स्टेण्ड पर समाप्त होगा। यहां समाज में व्याप्त कुरीतियों पर आमंत्रित अतिथियों और वक्ताओं द्वारा प्रकाश डालकर उनसे दूर रहने का आह्वान किया जाएगा। कार्र्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा किया जाएगा। समाज के युवा जिलाध्यक्ष शिशुपाल ने सामाजिक बन्धुओं से कार्र्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।





Be First to Comment