Press "Enter" to skip to content

पाल बघेल समाज की विशाल बैठक 16 को करैरा में, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे शिरकत संजू बघेल के साथ / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा में 16 अक्टूबर को पाल बघेल समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है इस सम्मेलन में पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री म.प्र. शासन शैतान सिंह पाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम मंे भजन गायिका संजो बघेल के भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
करैरा के वरिष्ठ भाजपा नेता इंजी. गोपाल पाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर को करैरा सिल्लापुर में दद्दा के फार्म हाउस पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करैरा विधानसभा सहित जिले भर से पाल बघेल समाज के लोग एकत्रित होंगे। कार्यक्रम को समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतानसिंह पाल पूर्व मंत्री म.प्र. शासन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल भी भजनों की प्रस्तुति देंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!