Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना के भौरट में 16 माइना चिड़ियाें की मौत / Khaniyadhana News

file photo

शिवपुरी। बर्ड फ्लू की वजह से शिवपुरी जिले में पक्षियों की
मौत का सिलसिला जारी है। खनियांधाना तहसील के भौरट गांव में पेड़ के नीचे एक
साथ 16 माइना चिड़ियां मरी मिलीं। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर
पहुंची और माइना चिड़ियाओं के शव को डिस्पोज कराया।

पशुपालन
विभाग शिवपुरी के उप संचालक एमसी तोमर ने बताया कि शनिवार की सुबह भौरट
गांव में 16 माइना चिड़ियां (गिलगिलिया) मरी मिली हैं। टीम भेजकर सभी चिड़िया
के शव को दफनाया गया है। जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब
सैंपल जांच कराने की जरूरत नहीं है। पॉल्ट्री फार्मों से संपर्क रखकर
निगरानी रखी जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!