Press "Enter" to skip to content

गुना के व्यापारी से 16 लाख रुपए के कपड़े उधार लेने के आरोप में बैराड़ के कपड़ा व्यवसाई को गुना पुलिस ने पकड़ा

बैराड़। नगर में शनिवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब एक गामा में आई पुलिस ने मीडिल स्कूल के पास कपड़े की दुकान करने वाले मुन्ना नामदेव व उसके परिजनों को पकड़कर ले जाने लगे। हंगामा होने से आसपास के दुकानदार आ गया। यहां पता चला कि व्यापारी व परिजनों के ऊपर गुना जिले के कोतवाली थाने में मामला दर्ज है। 

गुना जिले के कोतवाली थाने के पीएसआई विनय परमार ने बताया कि उन्हें गुना में कपड़े का थोक कारोबार करने वाले सौरभ जैन ने बाताया कि कुछ महीने पहले बैराड़ में कपड़ों की दुकान करने वाला मुन्ना नामदेव अपने परिजनों के साथ आया और उससे 16 लाख रुपए के कपड़े उससे उधार लिए और कुछ दिन में रुपए देने की बात कही। जिस पर उसे कपड़े दे दिए, लेकिन जब भुगतान की बात की तो उन्होंने रुपए देने में अनाकानी की और मामले को आगे बढ़ाते रहे, जिससे परेशान होकर गुना थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और बैराड़ आई और व्यापारी व उसके परिजनों को गिरफ्तार कर बैराड़ थाने लेकर आई, जहां से उन्हें पुलिस गुना ले गई।

 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!