भारतीय संसद पर आतंकी हमले की आज 16वीं बरसी है. एनडीए के शासनकाल के दौरान 2001 में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था और 13 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद क़े आतंकियों ने वहां पर हमला कर दिया हमले में 5 आतंकियों समेत 14 लोग मारे गए और 18 घायल हुए. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम को पाकिस्तान में बैठे 3 खूंखार आतंकी मौलाना मसूद अजहर, गाजी बाबा उर्फ अबू जेहादी और तारिक अहमद ने अंजाम दिया. 16 साल पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और अब नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार देश में शासन कर रही है. लेकिन लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाले संसद पर आतंकी हमले के असल गुनहगारों को अभी तक सजा नहीं मिल सकी है |

Be First to Comment