10 वीं व 12 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित
10 वीं में 7 तो 12 वीं में 9 विद्यार्थियों को मिला स्थान
10 वीं में 47.59 तो 12 वीं में 72.40 प्रतिशत विद्यार्थी रहे उत्तीर्ण

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज घोषित 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में शिवपुरी जिले के 16 विद्यार्थियों ने प्रदेश की विभिन्न संकायों की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है, जहां 10 वीं में 7 परीक्षार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने में सफल रहे तो वहीं 12 वीं में 9 विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान मिला। शिवपुरी जिले का 10 वीं का परीक्षा परिणाम 47.59 प्रतिशत रहा, तो वहीं 12 वीं का परीक्षा परिणाम 72.40 प्रतिशत रहा। शिवपुरी जिले के 10 वीं, 12 वीं के परीक्षा परिणाम के इतिहास में शायद इतने अधिक विद्यार्थियों का प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पहली बार मिला है।
10 वीं के परीक्षा परिणामों में इन्हें मिला प्रावीण्य सूची में स्थान
क्र. नाम स्कूल का नाम अंक स्थान
1. भारती यादव पुत्री महेन्द्र सिंह स्कूल खतौरा पब्लिक स्कूल प्राप्त 579/600 छठवां
2. अभिलाषा कुशवाह पुत्री रामगोपाल नंदीश्वर उमावि चेतनबाग खनियांधाना 578/600 सातवां
3. मोहनी गुप्ता पुत्री राकेश राइजिंग पब्लिक स्कूल बैराड़ 578/600 सातवां
4. अंकित सेन पुत्र वीरू न्यू पैराडाइस स्कूल बैराड़ 577/600 आठवां
5. हर्षित बंसल पुत्र मोहनलाल राइजिंग पब्लिक स्कूल बैराड 571/600 आठवां
6. पूनम धाकडपुत्री हरगोविंद इंडियन पब्लिक स्कूल 576/600 नवां
7. दिव्या गोयल पुत्री संजीव एक निजी विद्यालय 575/600 दसवां
12 वीं के परीक्षा परिणामों में इन्हें मिला प्रावीण्य सूची में स्थान
गणित संकाय
क्र. नाम स्कूल का नाम अंक स्थान
1. अनुभव गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र तिरूपति ब्लेस्ड स्कूल करैरा 479/500 छठवां
2. रजनी कुशवाह पुत्री जगदीश इंडियन पब्लिक स्कूल 479/500 छठवां
3. अनिमेष कुमार धमन्या पुत्र केशव पटेल उमावि करैरा 476/500 नवां
कृषि संकाय
1. विजय जाटव पुत्र लालू शा उमावि लुकवासा 464/500 दूसरा
2. पंकज कुमार वर्मा पुत्र श्रवेश सिंह प्रज्ञा बाल मंदिर शिवपुरी 463/500 तीसरा
3. मोना राठौर पुत्री राधे शा मॉडल विद्यालय शिवपुरी 463/500 तीसरा
4. संध्या यदू पुत्री शिशुपाल खतौरा पब्लिक स्कूल खतौरा 461/500 पांचवां
5. अरुण परिहार पुत्र विजय सिंह उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी 461/500 पांचवा
6. बबीता प्रजापति पुत्री हरिराम शा उमावि मनपुरा 461/500 पांचवा
फैक्ट फाइल
-10 वीं में 47.59 प्रतिशत हुए सफल
-12 वीं 72.40 प्रतिशत हुए उत्तीर्ण
-प्राइवेट परीक्षार्थी महज 12 प्रतिशत ही हो पाए सफल
-प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वालों में ओबीसी और एससी वर्ग के छात्र-छात्रा अधिक






Be First to Comment