Press "Enter" to skip to content

किसान भाई खरीफ फसलों का बीमा 16 अगस्त तक कराए


शिवपुरी। जिले में
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम
तिथि 16 अगस्त 2017 है। फसल बीमा योजना का पोर्टल पर बीमा का कार्य चालू
हो गया है। इच्छुक कृषक जहां उनका बैंक में खाता है, वहां जाकर या नजदीकी
सीएससी सेंटर पर जाकर अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते है।
उपसंचालक
किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि खरीफ 2016 की प्रधानमंत्री फसल
बीमा योजना की दावा राशि की स्वीकृति जिले को प्राप्त हो गयी है। लाभांवित
किसानों के बैंक खाते में समायोजन तथा प्रमाण पत्र का वितरण 16 अगस्त 2017
से 31 अगस्त 2017 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला शिवपुरी में 26
हजार 156 किसानों को वर्ष 2016 खरीफ फसल में हुए नुकसान की बीमा क्लेम,
राशि रूपए 67 करोड़ 50 लाख बीमा कम्पनियों द्वारा संबंधित बैंको को
अतिशीघ्र भेजा जाएगा।     किसान भाई खरीफ 2017 में अधिसूचित खरीफ  फसलों का
16 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा बीमा कराकर योजना का लाभ लें। ऋणी कृषकों का
बीमा स्वत: बैंक से हो जाएगा तथा अत्रणी कृषकों को फसल बीमा हेतु प्रस्ताव
फार्म, पटवारी का बुवाई प्रमाण पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका, पहचान पत्र,
बैंक पास बुक की छायाप्रति के साथ संबंधित बैंक जहां पर कृषक का खाता है,
मैं जमा कराए। बैंको को यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि कनेक्टीविटी की
समस्या हो तो बीमांकन का विवरण ऑफ लाइन यूटिलिटी के माध्यम से पोर्टल पर
दर्ज करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित बैंक, कृषि विभाग, बीमा कंपनी से
संपर्क कर सकते है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!