Press "Enter" to skip to content

15 अगस्त के मौके पर मोबाइल में डाउनलोड कीजिए ये खास एप्लीकेशन

ल्टीमीडिया डेस्क। हमने इससे पहले कई पोस्ट्स में
आपको अलग-अलग तरह की एप्स के बारे में जानकारी दी है। लेकिन आज हम आपको
देशभक्ति से जुड़ी कुछ एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत आजादी के
70 साल पूरे कर चुका है। इस स्वतंत्रता दिवस हम आपके लिए कुछ ऐसे मोबाइल
एप्स की जानकारी लाएं हैं जो लोगों में देशभक्ति को प्रेरित करने के लिए
बनाई गई हैं।
इंडियन फ्रीडम फाइटर्स –
इसे
नीलकंठ एप्स ने बनाया है। इसमें लोकप्रिय फ्रीडम फाइटर्स जैसे महात्मा
गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस आदि शामिल हैं। इस ऐप में भारत में
ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए फ्रीडम फाइटर्स की बहादुरी के किस्से दिए
गए हैं। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
भारत के वीर –
इसे
नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने बनाया है। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस और
पैरामिलिट्री फोर्सेस के परिवारों की मदद करने के लिए भारत सरकार यह ऐप
बनाई थी। इस ऐप के जरिये सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई को सपोर्ट किया जाता
है। इस ऐप को इंस्टॉल कर आप सैनिक के नाम पर डोनेशन दे सकते हैं। यह राशि
सैनिक के परिवार वालों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसे गूगल
प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
स्वच्छ भारत अभियान –
इसे
भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी भारत
में स्वच्छता अभी भी काफी कम है। लोगों को स्वच्छता के बारे में प्रेरित
करने के लिए ही सरकार ने यह ऐप बनाई है जिससे लोग अपने आस-पास के एरिया को
स्वच्छ रख सकें। यूजर्स स्वच्छ कैंपेन से जुड़ सकते हैं। इसमें कई
ट्यूटोरियल्स भी दिए गए हैं कि कैसे आप सोसाइटी में अपना योगदान दे सकते
हैं। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
तिरंगा –
भारतीय
कंपनी माइक्रोमैक्स ने तिरंगा नाम से एक ऐप बनाई है। इससे यूजर्स अपने फोन
में डिजिटल भारतीय झंडे का वॉलपेपर लगा सकते हैं। इसे भी गूगल प्ले स्टोर
से डाउनलोड किया जा सकता है।
इनके अलावा सोनी म्यूजिक ने कुछ गानों
की एप्स भी लॉन्च की थी। इनमें देशभक्ति के गानों को लिस्ट किया गया है।
इनमें मां तुझे सलाम, वंदे मातरम, रंग दे बसंती, सरफरोशी की तमन्ना, मेड इन
इंडिया जैसे गानें लिस्ट किए गए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!