Press "Enter" to skip to content

15 हजार की अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बैराड़ थाना प्रभारी बैराड़ आलोक भदौरिया को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की बड़ोद रोड काली माता मंदिर के पास थाना बैराड में एक व्यक्ति घर के बाहर कच्ची शराब बेचने के फिराक में है। इसके बाद थाना प्रभारी बैराड़ मय टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और पाया कि एक व्यक्ति 60 लीटर कच्ची शराब के साथ स्वयं के घर के बाहर खड़ा है पुलिस को मौके पर आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया प्रयास में वह असफल रहा और पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब कुल कीमत 15000 के साथ दबोच लिया, नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम मदन खटीक पिता माना खटीक उम्र 55 वर्ष निवासी बड़ोद रोड बैराड़ का होना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बैराड उनि. आलोक भदौरिया सुदर्शन सउनि जहान सिंह प्रआर. राजेंद्र की मुख्य भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!