15 वर्षीय बालक घर से गायब, अपहरण का केस दर्ज

Image result for अपहरण
शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम सिलीपुरा में रहने वाले कल्याण सिंह पुत्र सूखाराम यादव उम्र 42 वर्ष ने कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितम्बर को सुबह के समय उसका 15 वर्षीय बेटा विशांत उर्फ छोटू कहीं गायब हो गया। उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे संदेह है कि उसके बेटे को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।