ट्रांसफार्मर से 155 लीटर तेल चोरी

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम राठखेड़ा में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से कोई अज्ञात चोर विगत रात्रि 155 लीटर तेल एवं 3 नं बुशिंग चोरी कर ले गया। तेल चोरी होने की वजह से रांठखेड़ा की घरेलू विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई एवं विद्युत कंपनी को भी आर्थिक क्षति पहुंची है। कंपनी के रूपसिंह भदौरिया पुत्र रायसिंह भदौरिया उम्र 48 निवासी एमपीईबी पोहरी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 163 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

संबंधित खबरें