
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
पिछोर। पिछोर के गली चौराहों पर एक ही धूम, जय माता दी, माँ के चुनरी गीतों ढोल धमाकों के वीच नव दुर्गा के प्रथम दिवस नव संवत्सर के पावन अवसर पर एक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन पिछोर में संपन्न हुआ पिछोर के गोकुल धाम श्री हरि मंदिर से 151 मीटर लंबी मां की चुनरी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई इससे पूर्व आचार्य राम किशोर शास्त्री एवं महेश शास्त्री द्वारा पूजन किया गया एवँ प्रसिद्ग कथाकार एवं भागवत भूषण रमाकांत व्यास जी द्वारा चुनरी यात्रा का महत्व बताते हुए यात्रा का शुभारम्भ कराया गया तदुपरान्त लगभग 5 पाँच सैकड़ा महिलाएं मां की चुनरी गाजे बाजे, ढोल धमाके के साथ नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाल कर माँ बीजासेन मंदिर पहुची जहां पूजा अर्चना और आरती मंत्रों के बीच मां के श्री चरणों में चुनरी अर्पित की गई। मां बीजासन धाम महिला मंडल गोकुल धाम की सदस्यों द्वारा नगर की सभी महिलाओं एवं पुरूष भाइयों की बड़ी संख्या में उपस्थिती पर आभार व्यक्त किया गया। चुनरी यात्रा का नगर में भक्तिमय माहौल के बीच अनेक स्थानो पर स्वागत किया गया वही ट्रैफिक व्यबस्था स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वेहतर ढंग से संभाली गई।






Be First to Comment