
अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही
15000 रूपये की अफीम के साथ 2 आरोपी दबोचे
शिवपुरी।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन में जिला शिवपुरी अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना फिजिकल द्वारा 127 ग्राम अफीम के साथ 2 आरोपियों को दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्वालियर वायपास से एक स्कूटी से 2 व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर करौंदी तरफ जा रहे है, उक्त सूचना से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया को अवगत कराया, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल के नेत्रत्व में एक टीम बनाकर मुखबिर के बताये अनुसार रवाना कर सोन चिरईया होटल के पास चैकिंग शुरू की गई, कुछ समय पश्चात एक स्कूटी बिना नंबर की आती दिखी जिसे रोककर चालक व उस पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम विकाश पुत्र विष्णु राठौर उम्र 19 साल निवासी कमलागंज पुल के पास एवं आकाश पुत्र गंगाराम राठौर उम्र 20 साल निवासी पुरानी कलारी के पास कमलागंज शिवपुरी का होना बताया, उक्त आरोपियों की विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास से 127 ग्राम अफीम कीमत 15000 रू एवं एक स्कूटी बिना नंबर की मिली जिसे विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment