15000 रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं कपड़ो से भरे बैग को किया सुपुर्द | Shivpuri News

सी.सी.टी.व्ही. कैमरे आमजन के लिए हो रहे हें मददगार

शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से फरियादी का 15000 रुपए की आर्टिफिसियल ज्वेलरी एवं कपड़ों से भरे बैग को ट्रेस कर किया सुपुर्द

शिवपुरी। दिनांक 11.11.19 को फरियादी राजवीर यादव ने बताया कि वे 09.11.19 को करीब 11:00 बजे ग्वालियर नाके पर एक आॅटो से उतरे और उसमें अपना आर्टिफिसियल ज्वेलरी एवं कपड़ों से भरा बैग भूल गये, बाद आस-पास उक्त आॅटो को तलाश किया नहीं मिलने पर थाना यातायात पहुंचकर आवेदन दिया जिस पर से थाना यातायात द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम में आकर  उनि. विजेन्द्र राजपूत को सूचित किया जिस पर से उनि. विजेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम आर. शम्भूदयाल कौरव, आर. विक्रम रावत द्वारा उक्त घटना की सीसीटीव्ही फुटेज खंगाली तो फुटेज के माध्यम से उक्त आटो का नंबर मिला जिसकी मदद से उक्त आॅटो के चालक तक पहुंचकर बैग के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त फरियादी गलती से बैग आटो में रखकर भूल गये बाद मेंने इन्हे काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिले तब उक्त आटो चालक स्वयं पुलिस कण्ट्रोल रूम आया और फरियादी राजवीर यादव को सामान चैक करवाकर उनका आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं कपड़ों से भरा बैग सुपुर्द कर दिया गया।

इससे पूर्व भी सी.सी.टी.व्ही. कैमरे कई अपराधों में मददगार साबित हुए हैं एवं कई लोगों का गुम सामान उनको सुपुर्द किया गया है आज फिर शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे आमजन के लिए मददगार साबित हुए हैं।