
शिवपुरी- नेहरू युवा केन्द्र जिला शिवपुरी के द्वारा रानी ठाकुर के नेतृत्व में गत दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। राहुल ओझा व राहुल जोशी के निर्देशन में चले इस स्वच्छता अभियान में लोग स्वत: ही और जुड़ते गए और यह स्वच्छता अभियान स्व सहायता समूह द्वारा स्वच्छता ग्रहण करने को लेकर चलाया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के अन्य संगठक व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और झाडू लगाकर आसपास मौजूद गंदगी को दूर किया और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।






Be First to Comment