शिवपुरी। म.प्र.खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किए जाने हेतु 15 जुलाई 2019 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र वेवसाइट ण्उचहतंउवकलवहहसवइंसण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।
जिला प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग ने बताया कि बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों जैसे ब्यूटीपार्लर, रेफ्रीरिजेटर एवं एयर कंडीशनर रिपेयरिेंग, टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर रिपेयरिेंग, फूड प्रोसेसिंग(आचार, मुरब्बा, मसाले आदि), बेकरी, प्लम्बर, वुड कारपेंटर, दोना-पत्तल, ड्राइविंग, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स आदि में प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदक अपने आवेदन जिला पंचायत कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ई-मेल उचाअपइ/हउंपसण्बवउ एवं उचाअपइेापसस/हउंपसण्बवउ पर भी 15 जुलाई 2019 तक प्रस्तुत कर सकते है। योजनांतर्गत आवेदकों को नियमानुसार छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment