Press "Enter" to skip to content

अनूठी पहल : कोरोना गाइड लाइन का पालन करते इस बार एक दिन की जगह 15 दिन का होगा रजक समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन / Shivpuri News

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रजक समाज की बैठक आयोजित

शिवपुरी। कोरोना ने एक बार फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं और संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोरोना के कारण होने वाले धार्मिक आयोजन सहित शादी-विवाह के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब रजक समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के सदस्यों ने बताया कि कोरोनाकाल की इन विकट परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन की गाईडलाइन का पालन करते हुए समाज का सामूहिक विवाद सम्मेलन 30 अप्रैल से 14 मई तक आयोजित किया जा रहा है। विवाद सम्मेलन का आयोजन समाज के मजबूर गरीब लोगों के लिए किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों को जारी रखना तय किया गया। जिसके तहत सामूहिक विवाह सम्म्ेलन में कोरोना से संबंधित सभी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। इस बार सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 दिन का रखाा जाएगा जिसमें एक बार में 08 जोड़ों से अधिक सम्मलित नहीं किए जाएंगे। सभी जोड़ों के पांडाल अलग-अलग बनाए जाएंगे तभी सभी प्रकार के मांगलिग कार्यक्रम अपने-अपने पांडालों में पर संपन्न होगी जिससे सुरक्षित दूरी बनी रहे। डॉट टच थर्मल स्केनर से चेकिंग की जाएगी तथा बीमार व्यक्ति को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं विवाद कार्यक्रम में वर एवं बधु पक्ष की ओर से अधिकतम 10-10 व्यक्ति ही सम्मलित किए जाएंगे, आमजन विवाह कार्यक्रम में भागीदारी नहीं कर सकेंगे। कार्यक्रम में सभी लोगों को मास्क लगाना व सुरक्षित दूरी रखना होगी। समिति को इस तरह विभाजित किया जाएगा कि प्रतिदिन केवल 20 कार्यकर्त ही सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मलित हो सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!