Press "Enter" to skip to content

15 दिसंबर को पूरे प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों में ठप्प रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस / Shivpuri News

16 दिसंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नही दे रहा प्रशासन
शिवपुरी। प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर संचालको एवं सरकार के मध्य बातचीत के बावजूद अभी तक कोई ठोस नतीजा नही निकला है। देर शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने नौंवी से बारहवी के स्कूल 18 दिसंबर से खोलने का एलान जरूर कर दिया है कॉलेज खोलने एवं अन्य मांगों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नही किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि चूंकि सरकार ने उनकी अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अपना रुख स्पष्ट नही किया है अतः पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विरोध स्वरूप कल पूरे प्रदेश के निजी स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण कार्य बंद रहेगा।  
संचालकों ने यह भी बताया कि पिछले 4 दिन से संचालक शहर प्रशासन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांग रहे हैं किंतु अभी तक उन्हें इसकी अनुमति प्रदान नही की गई है। संचालकों ने स्पष्ट किया की यदि शहर प्रशासन कल तक अनुमति नहीं देता है तो पूरे प्रदेश से आ रहे शिक्षक/ संचालक/ विद्यार्थी एवं पालक भोपाल कलेक्टर कार्यालय में  प्रदर्शन करेंगे एवं मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देंगे। उन्होंने एलान किया कि जरूरत पड़ी तो शिक्षक एवं संचालक गिरफ़्तारी भी देंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!