
शिवपुरी। घास काट रहे युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू और किसान के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष हुआ।
जानकारी के अनुसार परिवार का पेट पालने के लिए घास काटकर बेचने वाले सिद्धम आदिवासी निवासी अमरखोआ पर भालू ने हमला किया।
उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। सिद्धम ने बताया कि भालू के हमले के दौरान वह घास काट रहा था तभी सामने से भालू उसके ऊपर आ गया और उसने भालू से काफी देर तक संघर्ष किया।






Be First to Comment