Press "Enter" to skip to content

दिल्ली के थिएटर में राहुल गांधी ने देखी ‘आर्टिकल 15’, वीडियो हुआ वायरल ! New Delhi News

Viral Video: दिल्ली के थिएटर में राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15', वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद, राहुल गांधी ने बुधवार को एक आम नागरिक की तरह दिल्ली मल्टीप्लेक्स में एक फिल्म देखी।
पीवीआर चाणक्य में फिल्म ‘आर्टिकल 15’ देख रहे राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया, जहां उन्हें वीआईपी के रूप में व्यवहार नहीं करने के लिए प्रशंसा की गई।
वीडियो में राहुल गांधी बगल में बैठे एक व्यक्ति के साथ बातचीत करते और कुछ पॉपकॉर्न खाते हुए भी दिखाई दे रहे थे।
बुधवार को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने की अटकलों को खत्म कर दिया था। राहुल ने लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी प्रमुख के रूप में इस्तीफा देने की पेशकश की थी। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 542 में से केवल 52 सीटें जीती थीं।
राहुल गांधी ने चुनाव में पार्टी के डूबने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।
वह उत्तर प्रदेश के अमेठी से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से 55,000 वोटों के अंतर से हार गए थे। हालांकि, उन्हें केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से चुना गया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!