
शिवपुरी। अमृतसर से इंदौर जा रही एक ट्रेन में रविवार की शाम 15 दिन का शिशु बोगी में लावारिश हालत में सीट के नीचे मिला।
जीआरपी के प्रधान आरक्षक लखनसिंह रघुवंशी और आरक्षक जसवंत यादव डिब्बे के नजदीक पहुंचे तो ट्रेन चलने लगी। तुरंत ट्रेन को रुकवाया और करीब 5 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। बच्चे सहित थैला लेकर हल्की सी पूछताछ के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया और बच्चे को जीआरपी थाने ले आए। जीआरपी ने तुरंत चाइल्ड लाइन पर फोन लगाया। नवी अहमद व अरुण सेन स्टेशन पहुंचे और जीआरपी के साथ बच्चे को जिला अस्पताल शिवपुरी ले आए। एसएनसीयू में भर्ती कराने पर डॉ सुनील गौतम ने परीक्षण कर बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। हालत देखकर 15 दिन पूर्व जन्म होने की बात कही। बच्चे का वजन 1 किलो 760 ग्राम है।






Be First to Comment