
शिवपुरी। छर्च कस्बे में स्थित सोसायटी कार्र्यालय के पास बीती रात्रि पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर जुए के फड़ पर धावा बोलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास 15100 रूपए की राशि बरामद की गर्ई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
छर्च थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि करीब 12 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे में सोसायटी कार्यालय के पास चार युवक हेमजी राजपूत, सुखजीत सिक्ख,ऊदय सिंह वर्मा और सत्यवीर यादव हार जीत का दाव लगा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर छापामार कार्र्यवाही की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो चारों के पास से 15100 रूपए व ताश की गड्डी मिली जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।






Be First to Comment